---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

समेरिटन्स की चारु चीचाम ने रूस में लहराया परचम

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

चिल्ड्रन एशियन गेम्स में जीता कांस्य पदक, आज लौटेंगी

नर्मदापुरम। रूस (Russia) के याकूतस्क (Yakutsk) शहर में आयोजित 8वीं चिल्ड्रंस ऑफ एशिया कुराश खेल (Children of Asia Kurash Game) में समेरिटन्स स्कूल (Samaritans School) की छात्रा चारु चीचाम (Charu Chicham) ने भारत (India) का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक (Bronze Medal) अर्जित किया। चारु आज रूस से वापस आ रही है।

ज्ञात रहे कि चिल्ड्रन ऑफ एशिया गेम में 40 खेलों की प्रतियोगिताएं हुई। इसमें चारु ने कुराश खेल प्रतियोगिता में पदक अर्जित किया। चारु की कोच वैशाली तिवारी (Coach Vaishali Tiwari) ने बताया कि स्पर्धा में सभी एशियाई देशों (Asian Countries) के खिलाडिय़ों ने भाग लिया था। चारु ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पदक अर्जित किया। इस प्रतियोगिता में 15 वर्ष के खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया था।

चारु इसके पहले कई नेशनल पदक हासिल कर चुकी है। चारु का अगला लक्ष्य ओलंपिक में जाने का है। चारु की इस उपलब्धि पर भारतीय कुराश महासंघ के अध्यक्ष रवि कपूर (Ravi Kapoor), मध्य प्रदेश कुराश सचिव राहुल व्यास (Rahul Vyas), समेरिटन्स विद्यालय के संचालक डॉक्टर आशुतोष कुमार शर्मा (Dr. Ashutosh Kumar Sharma), प्राचार्य प्रेरणा रावत (Prerna Rawat), सचिन खंपारिया (Sachin Khamparia) ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

एनसीसी करेगी सम्मान

ज्ञात रहे कि चारु 5वी एमपी बटालियन की कैडेट् भी है। उसकी उपलब्धि पर बटालियन द्वारा भी उसका सम्मान किया जाएगा। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी प्रदीप यादव (Pradeep Yadav) ने दी। उन्होंने बताया कि उसकी उपलब्धि पर बटालियन के अधिकारियों में हर्ष का वातावरण है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.