---Advertisement---

चौरागढ़ महादेव मंदिर : श्रद्धा, आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत संगम

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

पचमढ़ी । जिले में बसा सतपुड़ा की मनोरम पहाडिय़ों की गोद में स्थित चौरागढ़ महादेव मंदिर पचमढ़ी शिवभक्तों के लिए आस्था, तपस्या और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत केंद्र है। यह प्राचीन मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और यहां तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को लगभग 1,300 सीढिय़ों की कठिन चढ़ाई तय करनी पड़ती है।

महाशिवरात्रि पर्व पर यहां विशाल मेला और त्रिशूल अर्पण की परंपरा है, इस दिन चौरागढ़ मंदिर में भव्य मेला आयोजित होता है। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु दूर-दूर से यहां पहुंचते हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति हेतु भगवान शिव को त्रिशूल अर्पित करते हैं। श्रद्धालु बड़े-बड़े त्रिशूल अपने कंधों पर लेकर कठिन ट्रेक पार करते हैं, जो उनके अटूट विश्वास और भक्ति का प्रतीक है।

चौरागढ़ मंदिर से पचमढ़ी की घाटियों का दृश्य और पौराणिक मान्यताएं बनाते हैं इस मंदिर को और विशेष बना देते है। मंदिर से सतपुड़ा की घाटियों का विहंगम दृश्य श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है। चौरागढ़ मंदिर से जुड़ी कई पौराणिक कथाएं भी हैं। एक मान्यता के अनुसार, भगवान शिव ने भस्मासुर से बचने के लिए इसी पहाड़ी में शरण ली थी। वहीं, एक अन्य कथा के अनुसार चोरा बाबा नामक तपस्वी ने यहां वर्षों तक तपस्या की, जिससे प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें दर्शन दिए और अपना त्रिशूल यहीं स्थापित किया। तभी से यह स्थान चौरागढ़ के नाम से प्रसिद्ध हो गया।

चौरागढ़ मंदिर के लिए सुगम पहुंच मार्ग

पचमढ़ी स्थित चौरागढ मंदिर पहुंचने के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन पिपरिया जो की पचमढ़ी से लगभग 50 किमी दूरी पर स्थित है। इसी प्रकार सड़क मार्ग से भी पचमढ़ी पहुंचकर वहां से लगभग 3-4 किमी ट्रेकिंग करते हुए मंदिर स्थल तक पहुंचा जा सकता है। इसी प्रकार पचमढ़ी के लिए निकटतम हवाई अड्डा भोपाल और जबलपुर है। चौरागढ़ महादेव मंदिर न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह साहसिक ट्रेकिंग और प्रकृति प्रेमियों के लिए भी एक विशेष स्थल है। हर वर्ष हजारों श्रद्धालु यहां की यात्रा कर अपने जीवन को आध्यात्मिक ऊर्जा से भरते हैं।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.