इटारसी। बैसाख माह के पावन अवसर पर आदर्श चौरसिया महिला मंच ने ईश्वर सभागृह में एक सामूहिक सुहागले कार्यक्रम आयोजित किया। लाल रंग की पारंपरिक वेशभूषा में सजी समाज की बड़ी संख्या में महिलाओं ने आयोजन में उत्साह से भाग लेकर अपनी संस्कृति को जीवंत किया।
मुख्य अतिथि के रूप में आदर्श चौरसिया महासभा, दिल्ली की राष्ट्रीय प्रभारी महिला प्रकोष्ठ डॉ. इंदु प्रदीप चौरसिया उपस्थित रहीं। उन्होंने महिलाओं को संगठित होने और अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का संदेश दिया। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कथा-पूजन किया और गीत-संगीत के बीच सुहागले की रस्में निभाईं।
संचालन मंजुला चौरसिया, शशि जितेंद्र चौरसिया, गीता राजकुमार, चंदा दुर्गा, मधु दिनेश एवं अन्य सक्रिय सदस्यों द्वारा किया गया। आयोजन समिति ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को जोडऩे का संकल्प लिया।











