- युवा संगठन की बैठक में लिया गया निर्णय
इटारसी। चौरिया कुर्मी समाज युवा संगठन ने आगामी फरवरी माह में समाज के युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया है। समाज के युवा संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आज रविवार को धोखेड़ा नहर स्थित प्रिंस गार्डन में हुई। बैठक में पूरे जिले से समाज के 200 से अधिक सामाजिक युवा शामिल हुए। इनमें से अधिकांश ने अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन से पूर्व समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किये जाने पर बल दिया।
सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया कि फरवरी माह चौरिया कुर्मी समाज का युवा समागम किया जाएगा। निर्णय होने के पश्चात युवक युवती परिचय सम्मेलन कि तैयारी भी प्रारंभ कर दी गई है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में समाज के सभी घरों तक युवा संगठन से जुड़े सदस्य पहुंचकर सामाजिक परिवारों को पहली बार आयोजित हो रहे युवक युवती परिचय सम्मेलन कि जानकारी से अवगत कराएंगे और सम्मेलन के लिए प्रतीक परिवार के अविवाहित युवक युवतियों का बायोडाटा भी एकत्र करेंगे।
युवा संगठन के अध्यक्ष रंजीत चौरे ने कहा कि चौरिया कुर्मी समाज युवा संगठन की बैठक कि विशेषता यह रही कि इसमें सब युवा ही शामिल हुए और उन्होंने वरिष्ठ संगठन के मार्गदर्शन में यह युवक-युवती परिचय सम्मेलन करने का निर्णय लिया, जो आगामी फरवरी माह में होगा।








