पिपरिया। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ (Shriram mandir) क्षेत्र न्यास हेतु रामदेव शुगर मिल के संचालक विवेक माहेश्वरी (Director Vivek Maheshwari) ने जांवधिया परिवार ठेनी की ओर से पांच लाख रुपए का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अभियान के विभाग सह प्रमुख चाणक्य बख्शी, विद्याभारती के प्रांत सहसंघठन मंत्री अनिल अग्रवाल, जिला प्रचारक धर्मेन्द्र बघेल, अभियान जिला सह प्रमुख चैनसिंह पटैल, बनखेड़ी खंड सह प्रमुख सुनील, निधि प्रमुख प्रमोद, न्यास के कोषाध्यक्ष केशव माहेश्वरी, बनखेड़ी से समाज सेवी अमित बिसानी, संदेश जैन, शिशमन्दिर समिति पिपरिया से प्रमोद शर्मा की उपस्थितिरही।
भट्टर परिवार ने दिया चेक
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास हेतु विजीत भट्टर ने पचास हजार रुपए का चेक प्रदान किया। इस अवसर विद्याभारती के प्रान्त सहसंघठन मंत्री अनिल अग्रवाल, जिला प्रचारक धर्मेंद बघेल, अभियान जिला सह प्रमुख चैनसिंह पटैल, जिला निधि प्रमुख भगवान दास अग्रवाल, नगर सह प्रमुख कामत प्रसाद बादल, निधि प्रमुख बसंत जायसवाल, कार्यालय प्रमुख अर्पित दुबे, विहिप जिलाध्यक्ष रामविलास पटैल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।








