---Advertisement---

चेन्नई टेस्ट : दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत की कुल बढ़त 308 रन की हुई

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
फोटो

चेन्नई, 20 सितंबर (हि.स.)। भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। भारतीय टीम ने शुक्रवार को खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट खोकर 81 रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 64 गेंदों में 33 रन और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 13 गेंदों में 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।

भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 376 रन बनाए थे। इसके बाद बांग्लादेश की पहली पारी 149 रन पर सिमट गई थी। भारतीय टीम को 227 रन की बढ़त मिली थी। अब दूसरी पारी में 81 रन मिलाकर भारत की कुल बढ़त 308 रन की हो चुकी है। इस तरह भारतीय टीम मैच में मजबूत स्थिति दिख रही है।

दूसरी पारी में भी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला एक बार फिर नहीं चला। रोहित मात्र पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद यशस्वी जायसवाल भी 17 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरी पारी में 28 रन पर भारतीय टीम ने दो विकेट गंवा दिए। अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और शुभमन गिल ने पारी को संभाला और स्कोर को 50 रन के पार पहुंचाया। दिन का खेल खत्म होने से कुछ समय पहले कोहली के रूप में भारत को तीसरा झटका लगा। कोहली 37 गेंद में 17 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हो गए। हालांकि बाद में रिव्यू में दिखा कि गेंद बल्ले से लगकर पैड पर लगी थी। कोहली ने रिव्यू नहीं लिया था। इसके बाद दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने और कोई विकेट नहीं गंवाया। दूसरी पारी में भारतीय टीम ने 3 विकेट पर 81 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 33 रन और ऋषभ पंत 12 रन बनाकर नाबाद हैं।

149 रनों पर सिमटी बांग्लादेश की पहली पारी

इससे पहले बांग्लादेश की पहली पारी 149 पर ही सिमट गई। बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही और केवल 40 रनों के स्कोर पर शादमान इस्लाम 02 रन, जाकिर हसन 03 रन, कप्तान नजमुल हसन शांतो 20 रन, मुश्फिकुर रहीम 08 रन और मोमिनुल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद शाकिब अल हसन और लिटन दास ने छठे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर 91 रनों तक पहुंचाया। रवींद्र जडेजा ने इसके बाद पहले लिटन दास और फिर शाकिब को पवेलियन भेज बांग्लादेश को गहरे संकट में डाल दिया। लिटन ने 22 और शाकिब ने 32 रन बनाए। इन दोनों के बाद बांग्लादेश की पारी जल्दी ही 149 रनों पर सिमट गई। मेहदी हसन मिराज 27 रन बनाकर नाबाद रहे। तस्कीन अहमद और नाहिद राना ने 11-11 रनों का योगदान दिया।

भारतीय टीम की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए।

भारत ने पहली पारी में बनाए 376 रन

भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 376 रन बनाए थे। स्टार ऑलराउंडर रविंचद्रन अश्विन ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 133 गेंदों पर 113 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 2 छक्के और 11 चौके लगाए। वहीं रवींद जडेजा ने भी अच्छी पारी खेली और बेहतरीन 86 रन बनाए। जडेजा ने अपनी पारी में 2 छक्के और 10 चौके लगाए। इनके अलावा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने अर्धशतक लगाते हुए 56 रन बनाए। ऋषभ पंत ने 39 रन, केएल राहुल 16 रन, रोहित शर्मा 6, विराट कोहली 6, जसप्रीत बुमराह 7, आकाश दीप ने 17 रन का योगदान दिया।

बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद ने 5 विकेट, तस्कीन अहमद ने 3, मेहदी हसन मिराज और नाहिद राना ने 1-1 विकेट लिए।

—————

हिन्दुस्थान समाचार / वीरेन्द्र सिंह

Manju Thakur

मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.