इटारसी। नर्मदापुरम जिले के थाना शिवपुर क्षेत्र में रात्रि के समय छनेरा (खंडवा) से जीजलवाड़ा गांव जा रहे परिवार की कार हुई खराब, डायल-112 जवानों ने देर रात परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया।
थाना शिवपुर के अंतर्गत पगढाल गांव के पास कार खराब हो गयी है, कार के साथ उनका परिवार है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में रात्रि 11:33 बजे प्राप्त हुई। तत्काल शिवपुर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक सुनील जाट, पायलेट विकास यादव ने मौके पर पहुंचकर बताया कि दिलीप यदुवंशी अपने परिवार के साथ छनेरा (खंडवा) से जीजलवाड़ा गांव जा रहे थे। रास्ते में कार खराब हो गयी थी, आसपास से कोई सहायता नहीं मिलने पर दिलीप यदुवंशी ने डायल-112 पर कॉल कर मदद मांगी थी। पुलिस जवानों ने मौके पर पहुंचकर एफआरव्ही वाहन से परिवार के सभी सदस्यों को जीजलवाड़ा गांव पहुंचाया। परिवार द्वारा देर रात हाईवे पर सहायता के लिए डायल-112 पुलिस जवानों का आभार व्यक्त किया गया।








