---Advertisement---

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-मऊ- छत्रपतिशिवाजी महाराज टर्मिनस कुम्भमेला स्पेशल ट्रेन

By
On:
Follow Us

– भोपाल मंडल के खिरकिया, हरदा, बानापुरा एवं इटारसी स्टेशन से होकर गुजरेगी

इटारसी। रेल प्रशासन ने श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कुंभ मेला विशेष ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। इसी कड़ी में गाड़ी संख्या 01033/01034 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-मऊ-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है, जो भोपाल मंडल के खिरकिया, हरदा, बानापुरा एवं इटारसी स्टेशनों पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी।

गाड़ी संख्या 01033 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-मऊ कुंभमेला स्पेशल ट्रेन 9,17,22,25 जनवरी एवं 5,22,26 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्टेशन से 11.30 बजे प्रस्थान कर 22.12 बजे खिरकिया, 22.38 बजे हरदा, 23.08 बजे बनापुरा, 23.55 बजे इटारसी और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए दूसरे दिन 22.00 बजे मऊ स्टेशन पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01034 मऊ-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन 10,18,23,26 जनवरी एवं 6,23,27 फरवरी को मऊ स्टेशन से 23.50 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 22.30 बजे इटारसी, 23.06 बजे बनापुरा,23.38 बजे हरदा, तीसरे दिन 00.05 बजे खिरकिया एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए 14.30 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी।

गाड़ी के हाल्ट

यह गाड़ी दोनों दिशाओं में दादर, ठाणे, कल्याण जंक्शन, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड़ जंक्शन, जलगांव जंक्शन, भुसावल जंक्शन, खंडवा जंक्शन, तलवडिय़ा, छनेरा, खिरकिया, हरदा, बनापुरा, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, मिर्ज़ापुर, चुनार, वाराणसी, शाहगंज जंक्शन, आज़मगढ़, स्टेशनों पर रुकेगी।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.