जीनियस प्लानेट स्कूल में हुई छाऊ नृत्य की प्रस्तुति

इटारसी। जीनियस प्लानेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्पिक मैके अध्याय इटारसी के तत्वावधान में कलाकारों ने छाऊ नृत्य के माध्यम से महिषासुर मर्दनी की प्रस्तुति दी।

मुख्य अथिति भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष दर्शन चौधरी, मध्यप्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शिव भारद्वाज, स्पिक मैके के अध्यक्ष हेमंत शुक्ला, उपाध्यक्ष सुधीर गोठी, महेश्वरी समाज के अध्यक्ष रमेश चांडक, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष योगेंद्र राजपूत, पशुपतिनाथ धाम समिति के अध्यक्ष मेहरबान सिंह, पार्षद राहुल प्रधान, भाजपा महिला मोर्चा की नगराध्यक्ष जागृति भदोरिया, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन से आरती जैसवाल और सरोज चौहान उपस्थित हुए।

इस अवसर पर स्कूल द्वारा फिटनेस इंडिया वीक का समापन किया गया। समापन वीक पर स्कूल द्वारा साहब इंदौरी द्वारा लिखित औऱ स्कूल के म्यूजिक टीचर्स हेमंत मालवीय औऱ श्वेता पगारे संगीत बद्ध किया हुआ स्कूल स्पोट्र्स सांग भी रिलीज़ किया। कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूल हेड गर्ल खुशी सिद्दीकी ने छाऊ नृत्य के बारे में जानकारी दी। कलाकारों ने महिसासुर मर्दनी का पूरा एक्ट छाऊ नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया।

सम्पूर्ण प्रस्तुति को स्कूली बच्चों औऱ उपस्थित अथितियों औऱ अभिभावकों ने बहुत सराहा। अतिथियों का स्वागत स्कूल संचालक मो. जाफर सिद्दीकी औऱ प्राचार्य विशाल शुक्ला ने किया। जाफर सिद्दीकी ने स्वागत उद्बोधन दिया। आभार प्राचार्य विशाल शुक्ला ने, संचालन मनीता सिद्दीकी ने किया।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!