---Advertisement---

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का माखननगर में भव्य रोड शो, राष्ट्रभक्ति और विकास का संगम

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

माखननगर (नर्मदापुरम)। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को राष्ट्रकवि पंडित माखनलाल चतुर्वेदी की जन्मस्थली माखननगर पहुंचे। यहां आयोजित रोड शो और राज्य स्तरीय लाड़ली बहना सम्मेलन के दौरान नगर का कोना-कोना राष्ट्रभक्ति के गीतों और उत्साह से सराबोर नजर आया।

राष्ट्रध्वज का आरोहण और दादा को नमन

रोड शो से पूर्व मुख्यमंत्री ने राष्ट्रकवि दादा माखनलाल चतुर्वेदी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने 101 फीट ऊंचे तिरंगे का ध्वजारोहण किया, जो 53 रुपए लाख की लागत से तैयार प्रांगण में स्थापित है। पुलिस बैंड की मधुर धुन पर उपस्थित जनसमूह के साथ राष्ट्रगान गाया।

पुष्प वर्षा के बीच भव्य रोड शो

विशेष रूप से सुसज्जित रथ पर सवार मुख्यमंत्री का नगरवासियों ने आत्मीय स्वागत किया। सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, विधायक प्रेम शंकर वर्मा और विजयपाल सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि रथ पर साथ रहे। रैली के आगे 24 सदस्यीय आदिवासी लोक नर्तक दल आकर्षक सैला नृत्य प्रस्तुत करते हुए चल रहा था। मुख्यमंत्री ने भी जनता पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिवादन स्वीकार किया।

फल-मिठाइयों से तुलादान और विकास की सौगात

विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। मुस्लिम समाज ने फलों से, वहीं अन्य संगठनों ने लड्डू, तिल के लड्डू, और पेठे से मुख्यमंत्री का तुलादान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहनों के खातों में 32 वीं किस्त के रूप में 1,836 करोड़ की राशि अंतरित की और सोहागपुर विधानसभा के लिए 206 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया।

राज्य स्तरीय सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं और आर्थिक सहायता राशि जारी की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक बहनों के खातों में 1500-1500 रुपये की राशि ट्रांसफर की। उल्लेखनीय है कि नवंबर 2025 से योजना की राशि 1250 से बढ़ाकर 1500 रुपये कर दी गई थी। इस 32वीं किस्त के रूप में कुल 1,836 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की गई। मुख्यमंत्री ने बताया कि जनवरी 2026 तक लाड़ली बहनों के खातों में कुल 50,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं।

उज्ज्वला योजना एवं अन्य लाभ

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की 29 लाख पात्र बहनों को गैस सिलेंडर रिफिलिंग के लिए 90 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान राशि उनके खातों में भेजी गई। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सरकार बहनों को केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं रखेगी, बल्कि उन्हें कौशल विकास और स्वरोजगार से भी जोड़ेगी। रोजगारपरक उद्योगों में काम करने वाली बहनों को सरकार 5,000 रुपये तक की अतिरिक्त मदद देने की दिशा में कार्य करेगी। उन्होंने दोहराया कि महिलाओं को संपत्ति की रजिस्ट्री में 2 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जा रही है।

विकास कार्यों की सौगात

206 करोड़ के कार्य : मुख्यमंत्री ने सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र जिसमें माखननगर आता है, के लिए 206 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसमें माखननगर का नवनिर्मित सर्किट हाउस भी शामिल है। डॉ. यादव ने वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा की, जिसके तहत कृषि को उद्योग और रोजगार से जोड़ा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रकवि पंडित माखनलाल चतुर्वेदी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी कविताओं के ओज के कारण ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भी इस पावन धरा को नमन करने आए थे। 101 फीट ऊंचा तिरंगा अब माखननगर की नई पहचान बनेगा।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.