---Advertisement---

मुख्यमंत्री उद्यम कांति योजना ऋण प्रकरण तैयार करने शिविर 8 को

By
—
On:
Follow Us

होशंगाबाद। जिले में मुख्यमंत्री उद्यम कांति योजनांतर्गत ऋण प्रकरण तैयार करने के लिए शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मनोज सरियाम (Manoj Sariam) ने बताया है कि 4 फरवरी को जिला उद्योग केन्द्र होशंगाबाद (Hoshangabad) एवं नगरपालिका इटारसी (Itarsi) में, 8 फरवरी को जनपद पंचायत सिवनीमालवा (Seonimalwa) एवं जनपद पंचायत बाबई (Babai) में, 9 फरवरी को जनपद पंचायत सोहागपुर (Sohagpur) एवं जनपद पंचायत केसला (Kesla) में तथा 10 फरवरी को जनपद पंचायत पिपरिया (Pipariya)एवं जनपद पंचायत बनखेड़ी (Bankheri) में शिविरों का आयोजन कर योजनांतर्गत ऋण प्रकरण तैयार किये जायेंगे।
बताया गया है कि योजनांतर्गत 18 से 40 वर्ष आयु के बेरोजगार युवक युवतियों को स्वरोजगार आरंभ करने के लिए उद्योग गतिविधि के लिए परियोजना लागत राशि रूपए 50 लाख अधिकतम तथा सेवा एवं व्यवसाय गतिविधियों के लिए अधिकतम 25 लाख रूपए तक जिले की सरकारी एवं निजी क्षेत्र की बैंको के माध्यम से ऋण स्वरूप उपलब्ध कराया जावेगा। शासन द्वारा उपलब्ध कराए गये ऋण में अधिकतम 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान 7 वर्ष तक एवं सीजीटीएमएसई फीस (CGTMSE Fees) 7 वर्ष तक देय होगी।
सीईओ जिला पंचायत श्री सरियाम ने जिले के समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे ऋण प्रकरण तैयार करने के लिए अपने-अपने क्षेत्र में ग्राम सचिव, रोजगार सहायक, एनएलयूएम (NLUM) के अधिकारी एवं कर्मचारियों के माध्यम से शिविर में भाग लेने के लिए मुनादी कराए साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक क्षेत्र से कम से कम 5 बेरोजगारों को शिविर में भाग लें।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.