नर्मदा जयंती मुख्य समारोह में आज शाम 5:30 बजे मुख्यमंत्री करेंगे जलमंच से अभिषेक

नर्मदापुरम। पावन नर्मदा जयंती और नगर गौरव दिवस का दो दिवसीय आयोजन का मुख्य समारोह आज शाम 5:30 बजे सेठानी घाट पर मनाया जाएगा। जल मंच से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ समस्त अतिथि मां नर्मदा का अभिषेक एवं महाआरती करेंगे।

नर्मदा जयंती एवं नगर गौरव दिवस के मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, श्रीमती साधना सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रभारी मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, सांसद उदय प्रताप सिंह, नर्मदापुरम विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा, सिवनी मालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी, मप्र खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र लिटोरिया, मप्र सामान्य वर्ग आयोग अध्यक्ष शिव चौबे, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव, पूर्व मंत्री मधुकर राव हर्णे, पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा, महिला मोर्चा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी और भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल रहेंगे।

नर्मदा जयंती एवं गौरव दिवस के मुख्य समारोह के बाद रात 8 बजे रानी खानम का लोक नृत्य, 8:30 बजे मृणालिनी शाह का नृत्य नाटिका, 9:15 बजे शीला त्रिपाठी और रात 10 बजे पदम् विभूषण तीजन बाई का लोक गायन होगा।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!