- आयुष नगर में जांच के बाद बनेगी सड़क निर्माण
नर्मदापुरम। हर गुरूवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में अनेक समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। रोजमर्रा की समस्याएं स्ट्रीट लाइट, पानी, नल कनेक्शन, सड़क निर्माण एवं स्वच्छता संबंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले द्वारा नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए उनके निराकरण के निर्देश दिए।
कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने बताया कि नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर प्रति गुरूवार को होने वाली जनसुनवाई के दौरान नागरिकों की समस्याओं समाधान किया जा रहा है। करीब 10 समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। जिसमें प्रमुख रूप से संबल कार्ड, सड़क निर्माण एवं राशन कार्ड में नाम जोडऩे जैसी समस्याएं आई थीं।











