इटारसी। राजेंद्र क्रिकेट क्लब द्वारा रेलवे मैदान पर आयोजित ग्रीष्मकालीन क्रिकेट शिविर के दौरान निरंतर बच्चों की संख्या बढ़ रही है। आज राजेंद्र क्रिकेट क्लब के कप्तान और अपने समय के धुरंधर बल्लेबाज अवधेश मालवीय बच्चों के बीच पहुंचे। उन्हें बैटिंग एवं गेंदबाजी के टिप्स दिए और बच्चों को भरोसा दिलाया कि वह निरंतर उनके बीच आते रहेंगे और समय-समय पर उन्हें अपना मार्गदर्शन देते रहेंगे।
राजेंद्र क्लब के पूर्व कप्तान विक्रम सोनी ने भी प्रशिक्षण में बच्चों को कड़ी मेहनत करवाई और प्राथमिक अनुशासन की बातें कहीं। उन्होंने कहा कि बच्चों को हमेशा प्रॉपर तैयारी करके एवं किट पर आना चाहिए। इस अवसर पर क्लब के सचिव चेतन राजपूत, गोपाल राजपूत, दीपक श्रीवास, संजीत चौधरी, दीपक चौधरी, अनिल मौजूद रहे।










