
सर्द हवाओं से हुआ मौसम ठिठुरन भरा
इटारसी। मौसम ठिठुरन भरा है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और मप्र के कुछ जिलों में ओले-बारिश होने से ठंडक बढ़ी है। अगले 3-4 दिन तक इसी तरह ठंड पड़ेगी।
उत्तर भारत में सर्दी हवाएं और मप्र के कुछ हिस्सों में बारिश-ओले गिरने के बाद होशंगाबाद में ठंड बढ़ गई है। सर्द हवाएं कंपकंपी छुड़ा रही है। जिस कारण तापमान में गिरावट हो रही है। जनवरी 2022 की सबसे ठंडी रात 12-13 जनवरी की बीती है। 10.8 डिग्री सेल्सियस तक पारा पहुंच गया है। पचमढ़ी में 6 डिग्री पर पहुंचा है।
होशंगाबाद में जनवरी का जलवायु लक्षण सामान्यत: दिसंबर माह के समान ही होता है। आकाश सामान्यत: बादल रहित होता है। इस माह में होशंगाबाद कुछ अवसरों पर शीतलहर की चपेट में आ जाता है जब न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5-6.4 डिग्री सेल्सियस कम हो जाता है। उपलब्ध अभिलेख के आधार पर होशंगाबाद में उच्चतम अधिकतम तापमान 23 जनवरी 2009 को 25.9 अभिलेखित किया गया, न्यूनतम तापमान 12 जनवरी को 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।