राजधानी से : पंकज पटेरिया-
भाजपा की शानदार मैनेज मेंट कमाल की जादूगरी को देख एक बारगी कुशल राजनेतिक पंडित भी स्तब्ध रह गए, इसके फलस्वरूप विरोधी तंत्र के गुबारो की हवा निकल गई और ऊपर जाने की जगह वह धाराशाही हो गए। यह जादू नाम वापसी के अंतिम दिन आंखो के सामने घटा जब चुनाव मैदान में उतरे लगभग आधा सैकड़ा से भी अधिक प्रत्याशियों से अपने नामांकन वापस कर भाजपा के विजय का पथ पर वंदनवार सजा दिए। फलस्वरूप अधिकतर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए, जाहिर इससे सीधी टक्कर दे रही कांग्रेस को गहरा धक्का लगा।
भारतीय जनता पार्टी के शानदार मैनेजमेंट की यह चमत्कारी भूमिका रही कि जहां रूठे भी मान गए, वही कांग्रेसी प्रत्याशियों को अपने बाडे में लाकर उनके नाम वापस करा लिए। इसके साथ चमकदार नतीजे यह सामने आए की कई पंचायतों नगर पालिका भाजपा के प्रत्याशी निर्विरोध विजय का मुकुट पहन गए। भारतीय जनता पार्टी के प्रबंधन की ही है। शानदार मिसाल है कि कई पंचायतों में निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। वास्तव में भाजपा के विधायक को और सांसदों ने अपने अपने क्षेत्र में जो बेहतरीन काम किए। उसी का यह नतीजा है कि कई स्थानों पर निर्वाचन निर्विरोध ही संपन्न हुआ।
<span;>सीएम के प्रभाव क्षेत्र सीहोर की शाहगंज नगर पालिका हो अथवा सागर जिले की खुरई यह बरोदिया नगर परिषद सागर में तो कमाल हो गया। सभी 15 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए। फलस्वरूप इसे प्रदेश की पहेली समरस नगर पंचायत बनने का मोर मुकुट हासिल हुआ।
इसी तरह रतलाम नगर निगम के वार्ड 30 और सतना जिले उचेहरा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 9 में भी नाम वापसी के बाद प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए मजे की बात यह है के दतिया जिले में दतिया नगर पालिका तथा बरौनी नगर पंचायत में कांग्रेसी उम्मीदवारों ने भाजपा के प्रत्याशियों के समर्थन में अपने नाम वापस ले लिए। उधर माल थोन नगर पंचायत में 15 में से 12 वार्ड में वार्डो में भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। इस तरह के करिश्मा के मंजर सूबे के अन्य क्षेत्रों में भी उपस्थित हुए हैं।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने सभी को बधाई देते हुए कहा है यह समन्वय सामंजस और सहयोग का अप्रतिम उदाहरण है। इससे जाहिर होता है की भा ज पा की नीतियों के प्रति लोगों में कितना विश्वास है उन्होंने कहा भाजपा का विकल्प भा जा पा ही है क्योंकि सुशासन विकास और जन हितेषी जनकल्याणकारी योजना के लिए भा जा पा ही एकमात्र पार्टी है।
नर्मदे हर
पंकज पटेरिया
वरिष्ठ पत्रकार साहित्यकार
ज्योतिष सलाहकार भोपाल
904 750 5691
93 402 44 352
<span;>नतीजे