चुनाव संदर्भ : चुनाव प्रचार में सोशल मीडिया का बोलबाला…

चुनाव संदर्भ : चुनाव प्रचार में सोशल मीडिया का बोलबाला…

राजधानी से : पंकज पटेरिया
6 जुलाई को राजधानी मे नगर निगम चुनाव के लिए मतदान होगा। जाहिर है तेजी से घूमते वक्त के पहिए के साथ भाजपा महापौर प्रत्याशी मालती राय और कांग्रेस प्रत्याशी विभा पटेल कड़ी मेहनत कर रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने धुआंधार प्रचार प्रसार में सारी ऊर्जा लगा दी हैं। श्री शिव विष्णु की जोड़ी प्रदेश के हर कोने में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में लोगों से आत्मीय ढंग से मिल रही है। उन्हें आश्वस्त कर रही है ना डरने की जरूरत है ना किसी बात की फिक्र करने की जरूरत है। प्रदेश में है आपके मामा की सरकार, कोई बेटा बेटी पढ़ाई से वंचित नहीं रहेगा। वहीं उन्होंने सख्त लहजे में गलत काम करने वालों गुंडे बदमाशो और माफियाओं को चेतावनी भी दी है कि अगर मध्यप्रदेश में रहना है तरीके और कायदे से रहना होगा। गुना लक्ष्मी गंज में मुख्यमंत्री ने आयोजित एक चुनावी सभा में यह बात कही।
राजगढ़, ब्यावरा, गुना ,छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम इटारसी सब जगह शिवराज सिंह जी चौहान बेहतरीन माहौल भाजपा के पक्ष में बनाने में प्रभावी भूमिका निभा, कार्यकर्ताओं का दिल जीत उनमें नया जोश खरोश भर रहे है। उधर कांग्रेस ने अपना संकल्प पत्र प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचोरी के साथ जारी कर कुछ वायदे भी किए। इसमें २८ बिंदु दिए गए।
इधर कुछ महीने बाद कमलनाथ के सरकार बनाने के दावे को मुंगेरीलाल का सपना निरूपित करते भाजपा प्रवक्ता डॉक्टर दुर्गेश केसवानी ने जवाबी आक्रमण करते हुए कहा कमलनाथ मुंगेरीलाल के सपने देखना बंद करें।
बहरहाल राजधानी में दिन बा दिन बढ़ते घमासान में दिलचस्प आरोप-प्रत्यारोप के तीर छूट रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, मंत्री विश्वास सारंग सांसद प्रज्ञा ठाकुर अन्य नेतागण ने महापौर मालती राय एवं पार्षदों के पक्ष में जन संपर्क किया। बही गहमंत्री नरोत्तम मिश्रा अक्रामक मुद्रा मे विपक्ष को करारा जवाब देकर बोलती बंद कर रहे हैं। तो पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता और उनकी टीम मोर्चे पर डटी है।
पोस्टर बैनर झंडी, झड़ो की धूमधाम के साथ सोशल मीडिया से प्रचार प्रसार का भी बोलवाला है। हाईटेक प्रचार के जरिए लोग हर शख्स तक पहुंचने में कामयाब हो रहे हैं। एक खबर के मुताबिक इस बार परंपरागत चुनाव से इत्तर प्रत्याशी समय और पैसे को बचाने के लिए हाईटेक प्रचार की ओर रुख कर रहे हैं। अनुमान के मुताबिक कई सोशल मीडिया कंपनी भी इसमें अपनी भूमिका अदा कर रही हैं। जानकारों का कहना है कि मध्य प्रदेश में खास फोकस है।
इधर राजधानी की नब्ज टटोलने की कोशिश अखबारी आईने में करने से यह कहा जाता है कि बेशक नगर निगम चुनाव दिन-ब-दिन जोर पकड़ रहा है लेकिन नगर विकास के मुद्दे अब तक चर्चा में नहीं आए। शहर की अनेक मूलभूत समस्याएं मुंह बाय वैसी ही खड़े हैं जैसी पहले थी। यहां घरेलू क्रिकेट का सिरमौर बनी मध्यप्रदेश में उत्सवी माहौल तब बन गया। जब रणजीत कर आए हमारे बांके बांकरे को सीएम शिवराज ने ट्वीट करते हुए बधाई दी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिराजे सिंधिया ने भी मध्य प्रदेश टीम को इस ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई दी। उधर टीम का बंगलौर इंदौर पंहुचने पर भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ में भी टीम को शानदार जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई दी।
हर नर्मदे।

पंकज पटेरिया
वरिष्ठ पत्रकार साहित्यकार
ज्योतिष सलाहकार, भोपाल
9340244352 ,9407505651

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: