इटारसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत आज भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पुरानी इटारसी द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में पुरानी इटारसी क्षेत्र के प्राइवेट एवं शासकीय विद्यालयों, महिला एवं बाल विकास विभाग, तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
भाजपा पुरानी इटारसी मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो ने बताया कि छात्र-छात्राओं, युवाओं, जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति और गणमान्य नागरिकों ने पूरे जोश और देशभक्ति के साथ भाग लेकर तिरंगे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। शहर की गलियां राष्ट्रभक्ति के नारों और तिरंगे की शान से गूंज उठीं।

तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष एवं तिरंगा यात्रा के प्रभारी पंकज चौर, भाजपा जिला महामंत्री मुकेश मैना, जिला उपाध्यक्ष आशुतोष शरण तिवारी, जिला मंत्री उमेश पटेल, जिला मंत्री ज्योति चौरे, भाजपा पिछला मोर्चा जिलाध्यक्ष जय किशोर चौधरी, इटारसी मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, डॉ.पंकज मनी पहाडिय़ा, बबीता चौहान, ममता मालवीय, क्षमा चावरे, दीपा यादव, विजय चौरे एवं पुरानी इटारसी मंडल के वरिष्ठजन, कार्यकर्ता, पदाधिकारी, मातृशक्ति, युवा साथी उपस्थित रहे।










