सिवनी मालवा। दिल्ली चुनाव में छतरपुर विधानसभा के प्रभारी रहे नगर के निवासी और वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष पारिक को उनके मित्रों ने भाजपा के दिल्ली फतेह पर बधाई दी है। संतोष पारिक भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष हैं, वे दिल्ली चुनाव में छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी रहे हैं।
श्री पारिक ने अपराजेय संगठनात्मक शक्ति के समान ताकत का परिचय दिया एवं विजय पताका फहरायी। याद रहे उन्होंने इसके पूर्व भी छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में भी अपनी सूझबूझ और संगठन शक्ति से विजय पताका फहरायी थी। सिवनी मालवा के नागरिकों ने उनको बधाइयां दी हैं।