- देवी अहिल्या बाई होलकर के त्रि शताब्दी जयंती वर्ष पर इटारसी में मैराथन दौड़ आयोजित
इटारसी। देवी अहिल्याबाई होलकर के त्रिशताब्दी जन्म जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 29 मई गुरुवार को सुबह 8 बजे गांधी मैदान से जयस्तंभ चौक तक मैराथन दौड़ आयोजित की गई। मैराथन दौड़ अहिल्याबाई होलकर को समर्पित की गई।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा शहर के विभिन्न खेल संगठन, सामाजिक संगठन सहित अन्य मौजूद रहे। विशेष यह रहा कि गांधी मैदान पर क्रिकेट सीखने आए खिलाड़ी भी लोक माता देवी अहिल्या बाई होलकर को सम्मान देने मैराथन में शामिल हो गए।
मैराथन में नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, भाजपा जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जय किशोर चौधरी, नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, डॉ पीएम पहाडिय़ा, डॉ नीरज जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, सभापति राकेश जाधव, मनजीत कलोसिया, कुंदन गौर, अमित विश्वास, विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र पटेल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बबीता चौहान, संगीता मालवीय, अनीता राजपूत, भवानी दुबे, अशीष मालवीय, गणेश साक्कले, ऋषभ चौहान, गौरव बड़कुर, सौरभ मेहरा, अमित जायसवाल, मोहम्मद जाफर सिद्दीकी, कपिल राजपूत, बसंत चौहान, अनिल गैलानी, राजेश मालवीय सहित अन्य मौजूद थे।











