इटारसी। हरियाली तीज के उपलक्ष्य में पुरानी इटारसी क्षेत्र में स्थित वार्ड 7 के अंतर्गत आने वाले सनखेड़ा नाका क्षेत्र में एक पेड़ मां के नाम योजना के तहत विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया।
इस अवसर पर वार्ड क्षेत्र में एक पेड़ मां के नाम और एक वृक्ष भविष्य के बच्चों के नाम से सनखेड़ा नाका मुख्य मार्ग पर विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण वार्ड 7 की पार्षद एवं वार्ड के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में किया। इसके साथ ही नीम के पौधे ट्री गार्ड के साथ लगाए। सभी ने पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पार्षद गीतांजलि मनीष चौधरी, पार्षद जिमी कैथवास, पूर्व पार्षद हेमलता बड़कुर, संध्या राय, कैलाश मालवीय, देवी अग्रवाल, राजाराम मीणा, समीर बड़कुर, राजेश नामदेव, मनीष मालवी, सहित वार्ड वासी उपस्थित थे।











