इटारसी। वार्ड 03 में रोड निर्माण की मांग लेकर नागरिकों ने कलेक्टर के नाम एक आवेदन दिया है। वार्ड के कपिल अहिरवार ने जनसुनवाई में दिये आवेदन में कहा है कि वार्ड नंबर 03 कावड़ मोहल्ला शासकीय नवीन प्राथमिक शाला पुरानी इटारसी के पास विगत कई वर्षों से नाली का पानी सीधे घरों में भर जाता है, नाली बहुत ऊपर होने से गंदा पानी रास्ते पर बना रहता है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है।
इस अवसर पर कपिल अहिरवार, जितेंद्रबरखने, अजय दामड़े, आनंद बकोरिया, हेमंत प्रजापति, भागीरथ चौधरी, कैलाश बकोरिया, सोनू बरखने, प्रदीप पाटिल, देवी सिंह बकोरिया, छोटू बरखने आदि वार्ड वासी मौजूद रहे।
वार्ड के लोगों ने बताया कि कई बार नगर पालिका के समक्ष समस्या रखी गई, लेकिन अभी तक कोई प्रभावी कार्य नहीं कराया। बरसात में बहुत बुरे हालात रहते हैं, लेकिन सामान्य दिनों के हालात उससे भी खराब हैं। उन्होंने कलेक्टर से निवेदन किया है किनगर पालिका इटारसी को आदेशित कर रोड निर्माण कार्य कराने की कृपा करें जिससे आम जन जीवन को लाभ प्राप्त हो सकें।











