नगर कांग्रेस कमेटी ने किया वार्ड-वार्ड चलो अभियान का आगाज

आज शनिवार को वार्ड 5 एवं 7 में जाएंगे कांग्रेस अध्यक्ष
इटारसी।
आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये नगर कांग्रेस कमेटी इटारसी द्वारा वार्ड-वार्ड चलो अभियान का आगाज वार्ड 33 नरेंद्र नगर एवं वार्ड 34 पलकमति नगर से किया गया है।

इस अभियान के तहत वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं एवं आमजन मानस से बैठक कर संपर्क किया जा रहा है। इस दौरान बैठक में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मयूर जायसवाल कार्यकर्ताओं से सुझाव एकत्र कर जान रहे हैं कि किस प्रकार हमें आने वाले चुनाव में रणनीति अपनानी है और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से चर्चा की जा रही है। आज शनिवार को वार्ड 5 एवं 7 में कांग्रेस का वार्ड-वार्ड चलो अभियान जारी रहेगा।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!