
नगर कांग्रेस कमेटी का वार्ड-वार्ड चलो अभियान जारी
इटारसी। आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये नगर कांग्रेस कमेटी इटारसी द्वारा वार्ड-वार्ड चलो अभियान वार्ड 32 सुभाषगंज में जारी रहा। बैठक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल के तीसरी लाइन निवास पर आयोजित की गई।
इस अभियान के तहत वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं एवं आमजन मानस से बैठक कर संपर्क किया जा रहा है। बैठक में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मयूर जायसवाल कार्यकर्ताओं से सुझाव एकत्र कर जान रहे हैं कि किस प्रकार हमें आने वाले चुनाव में रणनीति अपनानी है और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से चर्चा की जा रही है। आगामी समय में नगर कांग्रेस की कार्यकारणी प्रत्येक वार्ड में गठित कर वार्ड स्तर की समस्या को उठाने की बात बैठक मे रखी गयी।
आज वार्ड के भाजपा कार्यकर्ता रहे श्याम राव मराठा ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा। बैठक में पूर्व मंत्री विजय दुबे काकूभाई, मयूर जायसवाल, योगेश त्रिवेदी, पारस जैन, हनी गोठी, अशोक जैन, पंकज गोयल, जमील अहमद, प्रदीप सिंघई, रोहित जैन, अजीत जैन, हिमांशु अग्रवाल बाबू, अर्जुन भोला, अभय भोला, श्याम राव मराठा, अमित जैन, गोल्डी साहू, सुरेंद्र राजपूत सहित वार्ड के कांग्रेसजन उपस्थित रहे।