नगर कांग्रेस ने किया गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण

नगर कांग्रेस ने किया गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण

– स्थापना दिवस पर वृद्धाश्रम में बांटे फल और स्वल्पाहार

इटारसी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress) के स्थापना दिवस पर नगर कांग्रेस कमेटी ने महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और वृद्धाश्रम में फल और स्वल्पहार वितरित किये।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 28 दिसंबर 1885 को स्थापित देश की सबसे पुरानी पार्टी जिसने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, देश की आजादी के पश्चात आधुनिक भारत के निर्माण के संकल्प के साथ देश को विकास के पथ पर निरंतर बढ़ाया, कारखाने, औद्योगिक संस्थान, शिक्षण संस्थान, रोजगार सृजन, संविधान के तहत मूल अधिकार प्रदान किये, कृषि, शिक्षा, रक्षा, खेल स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर कर देश को उन्नत व विकास शील देशों की श्रेणी में खड़ा किया, हमें गर्व है कि हम ऐसी पार्टी के कार्यकर्ता हैं जिसने देश में एकता, अखण्डता, साम्प्रदायिक सद्भाव, आपसी भाईचारे, अमन शांति को कायम रखा।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहन झलिया, अशोक साकल्ले, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग परमजीत सिंघ लाली सलूजा, प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग कांग्रेस हरीश मालवीय, खेल विभाग नगर अध्यक्ष रामशंकर सोनकर, जिला कांग्रेस सचिव अमित कापरे, सचिव अतुल तिवारी, अनुसूचित विभाग नगर अध्यक्ष सोनू बकोरिया, विक्रमादित्य तिवारी, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष सतीश बेस, जिला सचिव राहुल दुबे, संगठन सचिव नंदू शर्मा, मंडलम अध्यक्ष देवी मालवीय, जिला संगठन मंत्री कांग्रेस सेवादल ओमप्रकाश साकल्ले, युवा कांग्रेस नेता अभिषेक साहू, नगर कांग्रेस सचिव अमल सरकार, नीरज राठौर, सन्नी मेहरा, जिला महामंत्री शेख रमजान, सोहेल ईरानी, मो. वकील सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!