इटारसी। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्मदिन पर पुरानी इटारसी के गोस्वामी गार्डन में हुए कार्यक्रम में कांग्रेस सदस्यों ने इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर ने श्रीमती गांधी को आयरन लेडी बताते हुए कहा कि वे उनके कार्यकाल में ठोस निर्णय लेती थीं। उन्होंने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बांग्लादेश बना दिया। उनमें भूगोल बदलने की ताकत थी।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय ने कहा कि इंदिरा गांधी ने विश्व में अपनी व भारत की मजबूत छवि का निर्माण किया। जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष विजय बाबू चौधरी ने बताया कि श्रीमती इंदिरा गांधी और रानी लक्ष्मीबाई की जयंती है। रानी लक्ष्मीबाई ने 1857 की क्रांति की अलख जगाई और अपनी शहादत दी, वहीं श्रीमती गांधी ने आजाद भारत को विकास में नई दिशा दी।
प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग बिग्रेड प्रदेश अध्यक्ष गजानन तिवारी ने कहा कि इंदिरा गांधी का नाम विश्व में सम्मान के साथ लिया जाता है। आज राहुल गांधी भी देश में नफरत फैलाने वाली ताकतों के खिलाफ पद यात्रा पर निकले हैं। अनुसूचित विभाग जिलाध्यक्ष अजय अहिरवार ने कहा कि पिछड़े, दलित, आदिवासी सर्वहारा वर्ग के लिए बहुत कार्य किये। जिला महिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष नेहा चावरे, पार्षद दिलीप गोस्वामी ने भी विचार रखे।
इस अवसर पर कांग्रेस खेल विभाग जिलाध्यक्ष रामशंकर सोनकर, जिला कामगार कांग्रेस विभाग अध्यक्ष कन्हैयालाल बामने, प्रवीण गांधी, आईटी सेल जिला उपाध्यक्ष राहुल दुबे, सेवादल यंग बिग्रेड नगर अध्यक्ष शुभम वालिया, अनूप गांचले, सचिन मेहरा, कपिल अहिरवार, दिनेश बारोलिया, बाल कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित पटेल, विपिन वालिया, सोनू कुशवाहा, श्रवण मालवीय, सरला गोस्वामी, लक्ष्मी जावलकर, उर्मिला बामने, अंजू विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।