इटारसी। आज महात्मा गांधी की जयंती पर नगर कांग्रेस कमेटी इटारसी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जायसवाल ने कहा की इस देश को आजाद कराने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका यदि किसी की रही है, तो वह महात्मा गांधी की रही है। आज भी उन्हें उनके त्याग, समर्पण और बलिदान के लिए याद किया जाता है। वह सदा ही अहिंसा के पुजारी रहे हैं, हमारा यह कत्र्तव्य है कि हमें उनके बताये मार्ग पर चलकर देश के विकास में अपना योगदान देना है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अशोक सक्सेना, पार्षद संजय ठाकुर, अमित कापरे, पूर्व पार्षद इरशाद अहमद सिद्दीकी, संजीव हनी गोठी, पप्पी कालोसिया, देवी मालवीय, समीर खान, नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सौम्य दुबे, हिमांशु बाबू अग्रवाल, जिला एनएसयूआई अध्यक्ष मयंक चौरे, आकाश कुशराम, गोलू भाटिया, प्रणय मिश्रा, राहुल दुबे, अनूप गांचले, शेख फारुख, इमरान खान, संतोष बामने, अरमान छाबड़ा, युवराज चौधरी आदि उपस्थित थे।