नगर कांग्रेस चलाएगी जनजागरण कार्यक्रम

नगर कांग्रेस चलाएगी जनजागरण कार्यक्रम

होशंगाबाद। नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठनात्मक कार्यक्रम और मप्र में पिछड़ा वर्गों के साथ भाजपा के दुव्र्यवहार को लेकर पत्रकारवार्ता आयोजित की गई। जिसमें मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय, प्रदेश प्रवक्ता युवा कांग्रेस शिवराज चंद्रोल, जिला प्रवक्ता धर्मन्द्र तिवारी उपस्थित रहे। केलू उपाध्याय ने कहा कि मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार पूरी तरह से अन्य पिछड़ा वर्ग विरोधी पिछड़ा वर्ग महासभा के नेतृत्व में भोपाल में पिछड़ा वर्ग के हजारों लोग सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करना चाहते थे। लेकिन प्रदर्शन से पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया, उनके फोन छीन लिए गए और उनके साथ बर्बर व्यवहार किया गया। कोविड-19 प्रोटोकॉल का हवाला देकर शहर में धारा 144 लगा दी गई है।

युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शिवराज चंद्रोल ने कहा कि भाजपा सरकार का चरित्र ओबीसी विरोधी है, इसलिए जानबूझकर पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण खत्म कराने की चाल भारतीय जनता पार्टी सरकार ने चली। पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा लगातार कांग्रेस पर झूठे आरोप लगा रही थी। भाजपा की कोशिश थी कि कानूनी बारीकियों के आड़ में दुष्प्रचार कर कांग्रेस को बदनाम किया जाए।

नगर कांग्रेस करेगी पदयात्रा के साथ, सदस्यता अभियान
जिला प्रवक्ता धर्मेंद्र तिवारी और नगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि नगर में वार्ड वार पदयात्रा कर जनता को भाजपा का जनविरोधी चेहरा जनता के सामने लाने का कार्य किया जाएगा वही मंहगाई, नगरपालिका में प्रधानमंत्री आवास व अन्य योजना में हुए घोटालों, बेरोजगारी और शहर की अव्यवस्था जे खिलाफ लामबद्ध आंदोलन किये जाएंगे, साथ ही सदस्यता अभियान के माध्यम से नए सदस्यों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ा जाएगा।

एक बूथ 5 यूथ कार्यक्रम शुरू होगा
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ रोहित पवार, नगर अध्यक्ष सत्यम तिवारी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया के निर्देश अनुसार युवा कांग्रेस हर बूथ पर 5 युवाओ को तैनात करेगा इसके लिए एक बूथ 5 यूथ कार्यक्रम चलाया जाएगा। जिसकी शुरुआत होशंगाबाद से की जाएगी। बैठक में इटारसी नगर अध्यक्ष पंकज राठौर, युवा जिलाध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ रोहित पवार, वरिष्ठ कांग्रेसी अनोखे राजोरिया, बबलू राठौड़, अनिल त्रिवेदी, आईटी जिलाध्यक्ष अक्षय दीक्षित, ठ्ठह्यह्वद्ब नगर अध्यक्ष संदीप पाठक, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष सत्यम तिवारी, कपिल श्रोती, हेमंत चौधरी, कीर्ति मिश्रा, लवलेश जैन आदि उपस्थित रहे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!