इटारसी। सिटी पुलिस ने न्यायालय से फरार चल रहे दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे। इनमें एक इटारसी का और एक ग्राम भट्टी का निवासी है।
उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरुकरन सिंह के निर्देश और एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान एवं टीआई गौरव बुंदेला के मार्गदर्शन में पुलिस लगातार फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर रही है। सिटी थाने में पदस्थ उप निरीक्षक रमाकांत यादव, प्रधान आरक्षक हेमंत तिवारी आरक्षक अविनाशी एवं आरक्षक रविंद्र ने गरीबी लाइन निवासी आकाश रैकवार एवं कमल किशोर वर्मा निवासी भट्टी को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी लंबे समय से न्यायालय से फरार चल रहे थे। न्यायालय ने इन दोनों के खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया था।