इटारसी। आज सुबह सूरजगंज रोड पर रेलवे स्टेशन के पास एक कार चालक ने एक दुपहिया वाहन (स्कूटी) सवार को टक्कर मार दी। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था की पोल खोलती यह घटनाएं बताती हैं कि यहां लोग चलना भी नहीं सीख रहे हैं, क्योंकि ट्रैफिक पुलिस बेफिक्र है। यदि सुधार की कोशिश करते तो सुधार हो सकता है। लेकिन, कोशिश भी नहीं हो तो फिर बदलाव संभव नहीं है।
बहरहाल, आज की घटना में संतोष की बात यह रही कि किसी को कोई शारीरिक नुकसान नहीं हुआ। दुपहिया वाहन (स्कूटी) सवार बंटी वेस्टियन के कपड़े और जूते फट गये। कार सवार और बंटी के बीच आपसी समझौता के बाद मामला शांत हो गया। घटना के वक्त घटनास्थल पर काफी भीड़ लग गयी थी।











