इटारसी। विश्व पर्यावरण दिवस पर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल परिसर में पौधरोपण कर इसे ‘ग्रीन ज़ोन’ बनाने की शुरुआत की। अध्यक्षता विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने की एवं मुख्य अतिथि सांसद दर्शन सिंह चौधरी रहे।
इस अवसर पर एएनएम. ट्रेनिंग स्कूल की छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण पर सांस्कृतिक प्रस्तुति और लघु नाटिका दी। इसके बाद अतिथियों व डॉक्टरों ने परिसर में नीम, पीपल, बरगद और जामुन सहित 51 औषधीय व छायादार पौधे ट्री-गार्ड के साथ रोपे। सांसद श्री चौधरी ने प्रधानमंत्री के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरणा लेने की बात कही, वहीं विधायक डॉ. शर्मा ने इटारसी को ‘ग्रीन सिटी’ बनाने का संकल्प दोहराया।
अस्पताल को ‘सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र, घोषित करते हुए चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कमलेश कुमरे ने बताया कि लगाए गए सभी 51 पौधों के संरक्षण व सिंचाई की जिम्मेदारी अस्पताल के अलग-अलग वार्डों व कर्मचारियों को सौंपी गई है। कार्यक्रम में नपाध्यक्ष पंकज चौरे, जनपद अध्यक्ष भूपेन्द्र चौकसे, रेडक्रॉस सचिव डॉ. हर्षल काबरे सहित अस्पताल के सभी डॉक्टर्स, नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहा। समापन पर सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।
सिविल अस्पताल इटारसी बना ‘ग्रीन ज़ोन’ : सांसद और विधायक ने किया पौधरोपण, 51 पौधे रोपे


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








