इटारसी। शहर के बजरंगपुरा इलाके में बीती रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते लाठी-डंडों से मारपीट में बदल गया।
मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए इटारसी थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की परस्पर शिकायतों पर एक-दूसरे के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज कर लिया है।
पहले पक्ष में तीन पुलिया बजरंगपुरा निवासी 60 वर्षीय राजू पिता नंदकिशोर गुप्ता की शिकायत पर आरोपी प्रीतम मेहरा निवासी भगत सिंह वार्ड, टपरिया मोहल्ला के खिलाफ गाली-गलौज, डंडे से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने पर अपराध दर्ज किया है।
दूसरे पक्ष में 34 वर्षीय प्रीतम पिता रामप्रसाद मेहरा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी राजू गुप्ता, मोगली और भूरा के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।











