इटारसी। थाना केसला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नया जामुनडोल में बीती रात दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में जमकर मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना में दोनों ही पक्षों के लोग चोटिल हुए हैं, जिस पर केसला पुलिस ने दोनों पक्षों की फरियाद पर परस्पर विरोधी अपराध कायम कर विवेचना में लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली घटना ग्राम नया जामुनडोल निवासी मिश्रीलाल बामने के घर के पास रात करीब 8:30 बजे घटी। फरियादी लक्ष्मी नारायण बामने 24 वर्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अमन बामने 22 वर्ष, पूजा बामने 17 वर्ष, निर्मला बामने 45 वर्ष एवं मिश्रीलाल बामने के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। आरोपियों पर गालियां देकर मारपीट करने, चोट पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
वहीं दूसरे पक्ष से फरियादी अमन बामने 24 वर्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लक्ष्मी नारायण बामने, विजय बामने एवं लखन बामने के खिलाफ अपराध कायम किया है। फरियादी अमन का आरोप है कि आरोपियों ने उनके घर के सामने उनके तथा पूजा बामने व निर्मला बामने के साथ गालियां देते हुए हाथ-घूंसे से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।










