---Advertisement---

मिट्टी की तिरंगा राखी पर मसाले और अनाज से सजावट का तड़का

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के आह्वान पर इस समय देश तिरंगा उत्सव (Tiranga Utsav) में डूबा है। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tiranga Abhiyan) का उत्साह सिर चढ़कर बोल रहा है। ऐसे में पारंपरिक त्योहार भी कैसे पीछे रह सकते हैं। राखी को तिरंगा उत्सव (Tiranga Utsav) से जोडऩे की अनूठी पहल की है, रेलवे में कार्यरत स्टेशन मास्टर और उनके परिवार ने। ये परिवार हमेशा कुछ नया करने की कोशिश करता है।

Tiranga Rakhi 2
रेलवे स्टेशन (Railway Station) पर कार्यरत स्टेशन मास्टर (Station Master) विनोद चौधरी और उनके परिवार ने इस बार रक्षाबंधन (Rakshabandhan) को तिरंगा उत्सव से जोड़ा है। उन्होंने पांच प्रकार की मिट्टी से राखी बनायी है, इसमें मसालों, अनाज से कलाकृति बनायी है और लकड़ी की तीली से तिरंगे का डंडा बनाया। इस परिवार ने इसकी केवल लागत मूल्य पर इसे वितरण का विचार किया है। केवल एक हजार राखियां हैं, जो ऑडिटोरियम (Auditorium) में जहां से नगर पालिका (Municipality) का तिरंगा विक्रय का स्टॉल (Stall) है, वहीं ये राखियां भी रखी जाएंगी। संभवत: बुधवार से यह स्टॉल भी प्रारंभ हो जाएगा।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एमएस रघुवंशी (Sub Divisional Officer Revenue MS Raghuvanshi) ने श्री चौधरी के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए तिरंगा विक्रय स्टॉल के पास एक राखी स्टॉल लगाने की मौखिक अनुमति दी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के नवाचार से लोगों के मन में तिरंगे के सम्मान की भावना भी प्रबल होगी, राखी को देश की मिट्टी से जोडऩा फिर उसे देश की शान के प्रतीक तिरंगे से जोडऩा अच्छी पहल है।

इन चीजों से बनी है राखी

तिरंगा राखी खडिय़ा मिट्टी, मुलतानी मिट्टी, रामरच, गेरू और हिरमची से बनी है। इसकी साज-सज्जा में राई, अलसी, साबूदाना, मूंगदाल और चावल से कलाकृति उकेरी है। इसमें कॉटन चिपकाकर तिरंगा बनाया है, फिर पूजा के दौरान हाथ में बांधा जाने वाले धागा लगाकर इसे तैयार किया है। विनोद चौधरी का कहना है कि यह पूरी तरह से इको फे्रन्डली राखी है, और उम्मीद करते हैं, यह पंरपरा और देशप्रेम का संगम के तौर पर पसंद की जाएगी।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.