- इंदिरा चौक के पीछे स्थित नाले से निकाला भारी मात्रा में कचरा
नर्मदापुरम्। मानसून के पूर्व नगर के बड़े नाले नालियों का सफाई अभियान नगरपालिका द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है। विगत तीन दिनों से चल रहे विशेष स्वच्छता अभियान के दौरान इंदिरा चौक के पीछे वाले नाले की जेसीबी के माध्यम से सफाई की गई। जिसमें भारी मात्रा में कचरा निकाला गया।
बाजार क्षेत्र में चल रहे स्वच्छता अभियान को लेकर व्यापारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक कमलेश तिवारी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले एवं स्वच्छता प्रभारी दीक्षा तिवारी के निर्देशन में मानसून पूर्व नगर के बड़े नाले नालियों का स्वच्छता अभियान प्रारंभ कर दिया गया है।
आज इंदिरा चौक पीछे वाले नाले नालियों को पोकलेन की मदद से साफ किया गया। साथ ही स्थानीय नागरिकों से आग्रह किया गया है कि जिस किसी ने भी नाले नालियों पर अतिक्रमण किया है वह स्वयं ही अपने अतिक्रमण हटा लें। अन्यथा पोकलेन की मदद से हटा दिया जाएगा।











