---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

बारिश पूर्व नाले नालियों का सफाई, बसंत टाकीज के पास नाले में की सफाई

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • मलबा के साथ निकाला कचरा, नपा के दल ने हटाया अतिक्रमण

नर्मदापुरम। बारिश पूर्व नगर के बड़े नाले नालियों से अतिक्रमण हटाकर नगरपालिका द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को भी लेंडिया बाजार, बसंत टाकीज के पास नाला और उससे जुड़े सभी बड़े नाले नालियों को जेसीबी की मदद से सफाई कराई जा रही है, जिसमें पालिथिन, प्लास्टिक की बोतलें, ईंट पत्थर के टुकड़े भारी मात्रा में निकाले।

नाले से निकाला मलबा

स्वच्छता उपनिरीक्षक संजय लुटारे ने बताया कि नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर नगर में युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार तीसरे दिन बसंत टाकीज के पास स्थित लेंडिया नाले की सफाई की गई है, जिसमें भारी मात्रा में कचरा निकाला गया है। नाले में पालिथिन, प्लास्टिक की बाटल के साथ गाद भी निकालकर जल निकासी सुचारू की गई है। सफाई अभियान के दौरान सहयोगी रामसिंह भी उपस्थित रहे। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

हटाया जा रहा है अतिक्रमण

अतिक्रमण दल प्रभारी सुनील राजपूत ने बताया कि नपाध्यक्ष और मुख्य नगरपालिका के निर्देशों के पालन में नगर के बड़े नाले नालियों पर हुए अतिक्रमण को सख्ती से हटाया जा रहा है। साथ ही अतिक्रमणकारियों को हिदायत दी जा रही है कि आप अपने अतिक्रमण स्वयं हटा लें अन्यथा नगरपालिका की टीम हटाएगी तो समूची जिम्मेदारी आपकी होगी। सभी से आग्रह है कि नाले नालियों पर से अतिक्रमण हटाने में नगरपालिका का सहयोग करें। स्वच्छता अभियान जारी रहेगा

अभियान में सहयोग करें

बारिश पूर्व नगरहित में सफाई कार्य कराया जा रहा है। नगर के समस्त नागरिकों, व्यापारियों से आग्रह है कि इस अभियान में सहयोग कर नगर को साफ स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग करें। नगर पालिका का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नाले नालियों से अतिक्रमण हटा लें जिससे कि स्वच्छता टीम को सफाई करने में किसी प्रकार की बाधा न आए। आप सभी से आग्रह है कि कचरा इधर उधर न फैंकें। इससे न केवल गंदगी फैलती है बल्कि आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी होता है। घरों दुकानों और प्रतिष्ठानों में डस्टबिन अवश्य रखें और कचरा वाहन आने पर कचरा उसी में डालें।

नीतू महेंद्र यादव अध्यक्ष नगरपालिका परिषद, नर्मदापुरम

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.