- नपाध्यक्ष ने कहा, आपके कठिन परिश्रम से ही मिली नगर को अच्छी रेटिंग
नर्मदापुरम। स्वच्छ सर्वेक्षण में नगरपालिका को थ्री स्टार मिलने पर नगरपालिका के स्वच्छतादूतों और विभिन्न शाखाओं के कर्मचारियों का वार्ड 15 की पार्षद निर्मला हंस राय के निवास पर गमच्छा और श्रीफल से सम्मान किया गया तथा उनका मुंह मीठा कराया।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि आपके कठिन परिश्रम का नतीजा है कि नर्मदापुरम नगर को स्वच्छ सर्वेक्षण में थ्री स्टार रेटिंग मिली है। आगे भी आप परिश्रम करते रहें जिससें हमारा नगर स्वच्छता में नंबर 01 आए। यह एक सकारात्मक पहल है कि पार्षद श्रीमती राय द्वारा स्वच्छतादूतों का सम्मान कर उनकी हौंसला अफजाई की गई।
इस अवसर पर भाजपा नेता हंस राय सहित वार्डवासी आरसी वर्मा, एमएल पाल, अशोक कुमार पालीवाल, शिवदर्शन सिंह, महेश सेन, राधेश्याम शर्मा, राजू व्यास, राजकुमार पाल, मनीष राय, शांति राय, रत्ना सेंगर, गायत्री चंदेले, मंजू व्यास, प्रीति राय, वैष्णवी व्यास आदि उपस्थित रहे। सम्मान समारोह में जल प्रदाय शाखा से पंप आपरेटर भोलाराम साहू, कमल वर्मा, जगदीश कहार, नीतेश व्यास, हेमराज कहार, चंद्रपाल जाट, सफाई शाखा से मुकेश कलोसिया, योगेश कलोसिया, अदित पंडित, आशीष मशीह, कुनाल कलोसिया, सुनीता लुटारे, माया घावरी, वाहन चालक कचरा कलेक्शन अभिषेक मालवीय, सुनील मालवीय आदि ने सभी का गमच्छा और श्रीफल से सम्मान किया।




























