---Advertisement---

भोपाल तिराहे से डबल फाटक तक चला स्वच्छता अभियान

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • – रसूलिया वासियों को मिली रोड से उड़ती धूल से मुक्ति
  • – प्रदूषण रोकने फायर बिग्रेड से किया पानी का छिड़काव

नर्मदापुरम। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के तहत नगर की प्रमुख सड़कों पर गुरुवार को नगरपालिका की टीम ने स्वच्छता अभियान चलाया। स्वच्छता के मामले में नगर नंबर 01 बनाने में नपा हरसंभव प्रयास कर रही है। रसूलिया क्षेत्र की प्रमुख सड़क नेशनल हाइवे भोपाल तिराहे से लेकर डबल फाटक ओवर ब्रिज तक चले स्वच्छता अभियान के दौरान 40 स्वच्छता दूतों द्वारा एक साथ झाड़ू लगाकर सड़क पर फैली रेत, धूल और कचरे को साफ किया गया।

दोपहर 2 बजे से शुरू हुआ स्वच्छता अभियान शाम 5 बजे तक चला। साथ वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दमकल की सहायता से रात में पानी का छिड़काव किया जा रहा है। भोपाल तिराहे से डबल फाटक की सड़क स्वच्छता नोडल अधिकारी उपयंत्री प्रतिमा बेलिया ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर नगर में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की गतिविधियां जारी है। गुरुवार को नेशनल हाइवे 69 भोपाल तिराहे से डबल फाटक ओवर ब्रिज तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में सड़क पर पड़ी रेत और धूल को एकत्रित कर स्वच्छता वाहन से साथ ही कचरा और गंदगी को एकत्र कर कचरा वाहन से हटाया। स्वच्छता निरीक्षक कमलेश तिवारी को नगर की सभी प्रमुख सड़कों पर प्रतिदिन स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

स्वच्छता अभियान में उप निरीक्षक संजय लुटारे, विशाल शर्मा, प्रशांत अवस्थी एवं वार्ड सुपरवाइजर और स्वच्छता दूत शामिल थे। प्रदूषण से बचाने पानी का छिड़काव सीएमओ श्रीमती पटले ने बताया कि ठंड के मौसम में वायु प्रदूषण से बचाने के लिए नगरपालिका द्वारा रात में नगर की प्रमुख सड़कों पर दमकल से पानी का भी छिड़काव किया जा रहा है, ताकि धुंए और कोहरे से होने वाले वायु प्रदूषण को कम किया जा सके।

नगर को नंबर 01 बनाएं

नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले ने नगर के नागरिकों से आग्रह किया है कि नगर में नगरपालिका द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण की गतिविधियां आयोजित की जा रही है। हमारा नगर स्वच्छता में नंबर 01 बने इस बात को ध्यान रखते हुए सड़कों और नाले नालियों पर कचरा न फैकें। दो डस्टबिन रखें जिसमें गीला सूखा कचरा अलग अलग रखें। कचरा वाहन आने पर कचरा उसी में डालें।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.