---Advertisement---

नगर में स्वच्छता अभियान में आई तेजी, रथ के पीछे चल रही सफाई टीम, त्वरित हो रही सफाई

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। नगरपालिका द्वारा नगर की साफ सफाई बेहतर करने के लिए स्वच्छता अभियान में बदलाव कर तेजी से कार्य किया जा रहा है। नगरीय क्षेत्र में किसी भी स्थान पर घूड़ा न लगे इस बात का ध्यान दिया जा रहा है। अब कचरा वाहन सुबह के साथ ही दोपहर में चलाना प्रारंभ कर दिया है। सभी 33 वार्डों में जहां जहां कचरा एकत्र होता है उस स्थानों पर दोपहर में भी कचरा वाहन भेजकर कचरा उठाया जा रहा है। नगर में निकल रही रथयात्रा के पीछे पीछे भी सफाई टीम चल रही है। जहां पर कचरा एकत्र होता है उसे तत्काल एकत्र कर वाहन में डाल दिया जाता है।

स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी ने बताया कि नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर नगर की सफाई व्यवस्था में परिवर्तन किया है। सुबह के समय वार्डों में कचरा वाहन तो जा ही रहा है साथ ही ऐसे स्थान जहां दोपहर में कचरा एकत्र होता है उन स्थानों को चिह्नित कर नगरपालिका की टीम कचरा वाहन पहुंचा रही है। वहां से कचरा कलेक्ट किया जा रहा है।

पूजन सामग्री और फूल आदि के लिए अलग से वाहन चलाया जा रहा है। श्री तिवारी ने बताया कि नाले नालियों में कचरा फैंकते हुए पाया जाता है उस पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने नगर के नागरिकों से आग्रह किया है कि वे नगर को साफ स्वच्छ रखने में नगरपालिका की मदद करें। कचरा वाहन आने पर कचरा उसी में डालें तथा कचरा खुले प्लाट, नाले नालियों में न डालें। इससे न केवल गंदगी फैलती है बल्कि नाले नालियां चौक होते हैं। जल भराव की स्थिति बनती है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.