इटारसी। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पंकज चौरे के नेतृत्व में रविवार को वार्ड 20, आरएमएस कॉलोनी स्थित स्वामी विवेकानंद उपवन में श्रमदान और स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर वार्डवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उपवन की सफाई की।
नगर अध्यक्ष श्री चौरे ने कहा कि हर रविवार को एक घंटे का सामूहिक श्रमदान किया जाएगा, जिसमें पार्क की सफाई, पेड़-पौधों की देखभाल और हरियाली को बढ़ावा देने के कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। नागरिकों की भागीदारी से ही शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है। इस श्रमदान अभियान में कई स्थानीय नागरिकों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सहभागी सदस्यों में विचित्र सिंह, गौरव बड़कुर, आशीष कुमार मालवीय, ऋषभ चौहान, प्रशांत राजपूत, शैलेन्द्र शर्मा, रोहित चौरे, राहुल चौरे, बब्बर बर्कुर, प्रशांत पटेल, सुरेश सोनी, वीरेंद्र सैनी, मोनू ठाकुर, श्री साहू, श्रियंक तिवारी, सतीश मालवीय, किशोर चौहान, अंकित तिवारी, अतुल सिंह राजपूत और राजा चौरे आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
उपवन की सफाई के साथ-साथ पेड़ों को पानी दिया और सूखे पत्तों तथा कचरे को हटाकर स्थल को स्वच्छ बनाया गया। नगरवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया। नगर पालिका द्वारा ऐसे जनसहयोग से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियानों से न केवल नागरिकों में जागरूकता बढ़ रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक संदेश भी दिया जा रहा है।
शक्ति केन्द्र में पौधरोपण
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी के सह कोषाध्यक्ष मिथिलेश गोस्वामी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत शक्ति केंद्र क्रमांक 01 में श्री बालाजी रेजिडेंसी में पौधरोपण किया गया। भाजपा अध्यक्ष राहुल चौरे ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रत्येक रविवार को शक्तिकेंद्र स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इस अवसर पर पार्षद एवं सभापति राकेश जाधव, अमित बिस्वास, नगर महामंत्री शैलेंद्र दुबे, सौरभ मेहरा, नगर मंत्री गौरव बड़कुर, कोषाध्यक्ष संजय राय चौधरी, संदीप सोनकर, अमित मौर्य, मनोज मालवीय, राकेश मालवीय, शैलेंद्र सिंह मधोक, गोपी सिंह एवं अन्य नागरिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।










