होशंगाबाद। नर्मदा मिशन नर्मदापुर (समर्थ आर्मी) के सदस्यों ने अपने अभियान के अंतर्गत मां नर्मदा के वीर सावरकर घाट पर स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया।
अभियान के तहत घाटों पर सफाई की जाती है और साथ ही स्नान करने आए श्रद्धालुओं को समझाइश दी कि मां नर्मदा को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग करें। नर्मदा मिशन (समर्थ आर्मी) के सदस्य विक्की मालवीय ने बताया कि समिति ने नगरवासियों से भी अपील की है कि मां नर्मदा का द्वार स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग प्रदान करें। जैसे हम अपने-अपने द्वार को साफ रखते हैं, वैसे ही मां नर्मदा जी का द्वारा स्वच्छ एवं सुंदर बनने में सहयोग दें। इस मौके पर विक्की मालवीय, विजय कीर, सचिन यादव, केशव सोलंकी, अभिषेक दरबार, शिवम एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।
मां नर्मदा को स्वच्छ रखने की सफाई
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








