---Advertisement---

शहरी वार्ड और ग्राम पंचाचतों में स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत की सफाई

By
—
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के आव्हान पर, स्वच्छता पखवाड़े के तहत रविवार को शहर के वार्ड एवं गांवों में ग्राम पंचायतों में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नागरिकों और ग्रामीणों को स्वच्छता बनाये रखने की शपथ भी दिलायी गयी। वार्ड 8 में पार्षद ज्योति राजकुमार बाबरिया (Jyoti Rajkumar Babariya) ने स्वच्छतादूतों के साथ सफाई अभियान चलाया।

इस मौके पर मुमताज बी, अनिता सैनी, अरुणा बाबरिया, शारदा बाबरिया, आशा बाबरिया, रामदुलारे बोरासी, राकेश बाबरिया, दिलीप बाबरिया, राजकुमार बावरिया, संतोष बाबरिया, मुकद्दम दिलीप, स्वच्छता दूत विकास, अन्नू, राहुल सहित अन्य ने सफाई अभियान में हिस्सा लेकर सड़कों की सफाई की। सुबह 9 बजे सभी वार्ड 8 के पार्षद के निवास पर एकत्र हुए और झाड़ू, फावड़ा हाथ में लेकर सफाई करने के लिए निकले और झाड़ू से कचरा एकत्र कर कचरा गाड़ी में डाला।

इन वार्डों में भी हुई सफाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आज वार्ड नंबर 21 एवं 22 वार्ड में स्वच्छता दूतों के साथ सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि देवेन्द्र पटेल (Devendra Patel) के साथ वार्ड के नागरिकों ने भी स्वच्छता अभियान में अपनी भागीदारी निभाई।

ग्राम पंचायत पीपलढाना में

ग्राम पंचायत पीपलढाना में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत ग्रामीणों ने श्रमदान किया। इस अवसर पर अभियान का नेतृत्व सरपंच पीपलढाना लक्ष्मी ठाकुर (Lakshmi Thakur) ने किया। इस मौके पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष सतीश यादव, विनय यादव, ग्राम पंचायत सचिव मनीष राजपूत एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

तिलक सिंदूर में की सफाई

जनपद पंचायत केसला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के नेतृत्व में आज तिलक सिंदूर (Tilak Sindoor) में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत सफाई अभियान का आगाज किया। इस मौके पर गुरुकुल के आचार्य सत्यप्रित के नेतृत्व में सफाई अभियान में स्वामी दयानंद सरस्वती गुरुकुल आश्रम जमानी (Swami Dayanand Saraswati Gurukul Ashram Zamani) के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कृषि उपज मंडी में श्रमदान

कृषि उपज मंडी परिसर में मंडी प्रशासन के साथ अधिकारी-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों ने मुख्य प्रवेश द्वार, माता मंदिर परिसर, उद्यान में पूर्व केन्द्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया (Madhavrao Scindia) की प्रतिमा के आसपास सफाई की। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि देवेन्द्र पटेल, मंडी सचिव केसी बामलिया (KC Bamlia), नाका प्रभारी गौतम रघुवंशी, अनमोल सिंह, शिवनारायण सिंह, मुकेश पाराशर, राजेश इंगले, विपुल यादव, किसान डबलू यादव, हम्माल प्रतिनिधि नर्मदा प्रसाद यादव एवं सुरक्षा कर्मचारी, सफाई कर्मचारियों ने भी श्रमदान किया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.