नर्मदापुरम। नर्मदापुरम संभाग में मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। संभाग के विभिन्न जिलों में तापमान में हल्की बढ़त के साथ-साथ हल्की से मध्यम बारिश और बादलों की आवाजाही बनी हुई है। संभाग मुख्यालय और प्रमुख जिलों के ताजा आंकड़े इस प्रकार हैं।
- नर्मदापुरम : यहां अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री (सामान्य से +3.0 डिग्री अधिक) और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया है. पिछले 24 घंटों के दौरान यहां 12.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि सुबह के समय आर्द्रता 90 प्रतिशत दर्ज की गई।
- हरदा : संभाग के हरदा जिले में भी आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। यहां अधिकतम तापमान करीब 28.1 डिग्री से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है, तथा हल्की बारिश व गरज-चमक की गतिविधियों के साथ वातावरण में नमी बनी हुई है।
- पचमढ़ी : प्रसिद्ध हिल स्टेशन पचमढ़ी में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री (सामान्य से +5.0डिग्री अधिक) तथा न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री रहा, और सुबह के वक्त यहां आर्द्रता 100 प्रतिशत तक पहुंच गई।
बैतूल : बैतूल में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री दर्ज किया, साथ ही यहां वायुमंडल में नमी 95 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई।
प्रदेश के अन्य हिस्सों का हाल
मध्य प्रदेश के अन्य जिलों में भी मानसूनी गतिविधियां जारी हैं, उदाहरण के तौर पर दतिया में 83.6 मिमी, खरगोन में 20.8 मिमी, और उज्जैन में 14.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक संभाग भर में हल्के बादलों और छिटपुट बारिश का यह दौर आगामी दिनों में भी बने रहने की संभावना है।











