मध्यप्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बरस सकते हैं बादल

मध्यप्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बरस सकते हैं बादल

इटारसी। मध्यप्रदेश में अभी बारिश के आसार बने हुए हैं। कई संभाग के जिलों में वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारों का मौसम रहेगा तो कुछ स्थानों पर गरज के साथ वज्रपात तथा तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, नर्मदापुरम, सागर, ग्वालियर और चंबल संभागों के जिलोंं में भा खंडवा, खरगौन, बड़वानी, बुरहानपुर, नीचम एवं मंदसौर जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। आज नर्मदापुरम, इटारसी सहित कुछ स्थानों पर दोपहर में बौछारों का मौसम भी रहा है। शहडोल, जबलपुर और रीवा में मौसम विभाग ने गरज के साथ कुछ स्थानों पर वज्रपात तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी दी है तो कुछ जगह वर्षा या बौछारों के आसार जताये हैं।

नर्मदापुरम, सागर, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के जिलों में तथा खंडवा, रायसेन, विदिशा, सीहोर, बुरहानपुर, नीचम एवं मंदसौर जिलों में गरज के साथ वज्रपात एवं तेज हवा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है।
पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के नर्मदापुरम, शहडोल, चंबल, सागर, ग्वालियर, रीवा संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर एवं जबलपुर, उज्जैन संभागों के जिलों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई तथा भोपाल, इंदौर संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान उज्जैन संभाग के जिलों में काफी बढ़े एवं शेष संभागों के जिलोंं में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। उज्जैन संभाग के जिलों में सामान्य से काफी कम तथा शेष संभागों के जिलों मेें सामान्य से रहे।

प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दमोह में दर्ज किया। न्यूनतम तापमानों में शहडोल, नर्मदापुरम, संभागों के जिलों में काफी बढ़े, ग्वालियर संभाग के जिलों में काफी गिरे एवं शेेष संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। सागर एवं सागर संभाग ें के जिलोंं में सामान्य से अधिक, नर्मदापुरम, शहडोल संभागों के जिलों में सामान्य से काफी अधिक तथा शेष संभाग के जिलों में सामान्य से रहे। प्रदेश में सबसे कम न्यूूनतम तापमान 16.8 डिग्री उज्जैन में दर्ज किया।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!