इटारसी। रेल संस्थान (Rail Institute) बारह बंगला द्वारा होने वाली अंतर्विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता (Inter-Departmental Cricket Competition) पर संकट के बादल घिर आये हैं। रेलवे की कार्मिक शाखा ने रेल संस्थान के नये चुनाव होने तक प्रतियोगिता आयोजन पर रोक लगा दी है।वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी पश्चिम मध्य रेल अजय कुमार दीक्षित (Ajay Kumar Dixit) द्वारा जारी पत्र में कहा है कि रेल संस्थान 12 बंगला इटारसी (Itarsi) की निर्वाचित कार्यकारिणी का द्विवर्षीय कार्यकाल नवंबर 2019 में समाप्त हो चुका है एवं वैश्विक कोविड-19 (Kovid-19) महामारी के चलते निर्वाचन नहीं कराये जा सके हैं। अत: इस संबंध में निर्देशित किया जाता है कि आगामी चुनाव संपन्न होने के उपरांत नवीन कार्यकारिणी का गठन होने तक रेल संस्थान द्वारा किसी खेल प्रतियोगिता, किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयेाजन अथवा अन्य किसी भी अनावश्यक प्रयोजन में धनराज का व्यय न किया जाये। इस पत्र के बाद आगामी अंतर्विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन पर संकट के बादल घिर आये हैं।
रेलवे की अंतर्विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता पर संकट के बादल


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement








