हॉकी नेशनल चैंपियनशिप-2021

सीएम ने मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी के विजयी होने पर खिलाड़ियों को दी बधाई

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने प्रथम हॉकी इंडिया जूनियर बालक इंटर अकादमी नेशनल चेंपियनशिप-2021 का विजेता बनने पर मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी के सभी खिलाडिय़ों को आत्मीय बधाई दी है। टीम ने मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम, भोपाल में खेले गए फाइनल मुकाबले में राजा करण हॉकी अकादमी करनाल (हरियाणा) की टीम को हराकर विजय प्राप्त की।
मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए कहा है कि आप अपनी प्रतिभा का ऐसा ही प्रदर्शन करते रहें और हॉकी के क्षेत्र में मध्यप्रदेश का नाम विश्व में रोशन करें, यही शुभकामनाएँ हैं। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाडिय़ों से कहा है कि खूब खेलो, दिल से खेलो और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करो।

 

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!