---Advertisement---

नगरपालिका में सीएमओ ने की जनसुनवाई, तत्काल किया शिकायतों का निराकरण

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम्। प्रति गुरूवार होने वाली जनसुनवाई में आज मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले द्वारा जनसुनवाई की गई। इस दौरान चौक नाली की सफाई कराने एवं राशन कार्ड में नाम समर्पित करने नागरिक ने आवेदन दिया। साथ ही पेयजल संबंधी समस्या, सफाई आदि की समस्याओं का तत्काल निराकरण कराया गया।

जनसुनवाई के दौरान पार्षद रेखा यादव, पार्षद बिंदिया मांझी, पार्षद प्रतिनिधि पूनम मेषकर उपस्थित रहे। ध्यान रहे कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर प्रति गुरूवार नगरपालिका कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की जाती है। जहां नागरिकों की समस्या का त्वरित समाधान हो जाता है। नागरिकों ने नपाध्यक्ष और सीएमओ को धन्यवाद दिया।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi
error: Content is protected !!