इटारसी। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में ठंड का असर तेज हो गया है। उत्तर भारत (North India) से आ रही सर्द हवाओं ने मध्यप्रदेश के साथ ही नर्मदांचल (Narmadanchal) को भी कंपकपा दिया है। पचमढ़ी (Pachmarhi) में सबसे कम पारा 6 डिग्री तक नीचे चला गया है। ठंड से बचने अब लोगों ने गर्म कपड़ों के अलावा आग का भी सहारा लेना प्रारंभ कर दिया है।
उत्तर से आ रही सर्द हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है और ठिठुरन महसूस होने लगी है। हिल स्टेशन पचमढ़ी (Hill Station Pachmarhi,) का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इटारसी (Itarsi) में सुबह 6 बजे 10 डिग्री, नर्मदापुरम 11 और संभाग के जिले बैतूल (Betul) में 7.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया है। पचमढ़ी में अधिकतम तापमान 17. 4 डिग्री, सेल्सियस दर्ज किया। जिले में कई स्थानों पर सर्द हवाएं 14 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं। मौसम संबंधी बेवसाइट पर रात का तापमान 8 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जतायी जा रही है।