
कलेक्टर ने घोषित किये स्थानीय अवकाश
होशंगाबाद। कलेक्टर होशंगाबाद नीरज कुमार सिंह (Collector Hoshangabad Neeraj Kumar Singh) ने मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्र अन्तर्गत होशंगाबाद जिले में वर्ष 2022 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किए जाने का आदेश जारी किया है।
आदेश के तहत 22 मार्च 2022 मंगलवार को रंग पंचमी के दिन संपूर्ण होशंगाबाद जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इसी प्रकार 31 अगस्त 2022 बुधवार को गणेश चतुर्थी तथा 3 अक्टूबर 2022 सोमवार को दुर्गा अष्टमी को संपूर्ण जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। उक्त अवकाश बैंक एवं कोषालय, उप कोषालय पर लागू नहीं होंगे।