---Advertisement---

कचरे की प्रोसेसिंग में बेहतर प्रबंधन, मशीनरी का उपयोग करने कलेक्टर ने दिये निर्देश

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। कलेक्टर सोनिया मीना (Collector Sonia Meena) ने खोजनपुर ट्रेंचिंग ग्राउंड (Khojanpur Trenching Ground) का निरीक्षण कर वहां उपस्थित चयनित कंपनी के कर्मचारी से ट्रेंचिग ग्राउंड पर कचरे के उचित प्रबंधन एवं उसको विंड रौस करने के लिए की जा रही कार्यवाही के संबंध में जानकारी ली।

कलेक्टर ने उक्त कंपनी को तय समय सीमा के भीतर कचरे की प्रोसेसिंग की कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि अगर जरूरत पड़ती है, तो अधिक मशीनरी एवं श्रमिकों की मात्रा को बढ़ा कर उक्त कार्य करें। कलेक्टर ने कहा है कि कचरा प्रबंधन शहर का प्रमुख मुद्दा है। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए।

समय पर काम नहीं होने की स्थिति में नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी एवं जरूरत पडऩे पर टेंडर निरस्त भी किए जा सकते हैं। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर असवन राम चिरामन (Deputy Collector Aswan Ram Chiraman), मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले (Chief Municipality Officer Hemeshwari Patle) एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.